चीरूबन्ना में सड़क नहीं बनी तो, समूह की महिलाएं करेंगी धरना-प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

बोआरीजोर : चीरूबन्ना में सड़क को लेकर महिलायें गोलबंद हो रही है. महिलाओं ने फूलो झानो स्वयं सहायता सूह के नेतृत्व में आंदोलन करने का मन बना लिया है. इनलोगों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक चीरूबन्ना गांव के लोग पगडंडी से ही अपने घर तक पहुंचते हैं. अब तक एक […]
विज्ञापन
बोआरीजोर : चीरूबन्ना में सड़क को लेकर महिलायें गोलबंद हो रही है. महिलाओं ने फूलो झानो स्वयं सहायता सूह के नेतृत्व में आंदोलन करने का मन बना लिया है. इनलोगों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक चीरूबन्ना गांव के लोग पगडंडी से ही अपने घर तक पहुंचते हैं.
अब तक एक अदद पीसीसी नहीं बन पायी है. समिति अध्यक्ष सुहागनी हांसदा, सचिव मीरकू किस्कू, कोषाध्यक्ष सरिता हेंब्रम ने बताया कि कई बार सड़क बनाने के लिए प्रखंड प्रशासन को आवेदन दिया गया, लेकिन इस दिशा में कोई पहल की गयी है. एक सप्ताह में सड़क बनाने की दिशा में पहल नहीं की गयी तो समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










