जल्द ही जिले की विद्युत व्यवस्था में होगा सुधार

Published at :03 Oct 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द ही जिले की विद्युत व्यवस्था में होगा सुधार

गोड्डा : राज्य उर्जा विभाग के सीएमडी राहुल पुरवार शुक्रवार को गोड्डा पहुंचे. सीएमडी श्री पुरवार ने गोड्डा के विधायकों के साथ बैठक कर जिले में व्याप्त विद्युत समस्या का हाल जाना. गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल, महगामा विधायक अशोक कुमार भगत तथा नागरिक मंच के राजेश झा ने प्रमुखता से जिले में व्याप्त कठिनाइयों को […]

विज्ञापन
गोड्डा : राज्य उर्जा विभाग के सीएमडी राहुल पुरवार शुक्रवार को गोड्डा पहुंचे. सीएमडी श्री पुरवार ने गोड्डा के विधायकों के साथ बैठक कर जिले में व्याप्त विद्युत समस्या का हाल जाना. गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल, महगामा विधायक अशोक कुमार भगत तथा नागरिक मंच के राजेश झा ने प्रमुखता से जिले में व्याप्त कठिनाइयों को लेकर सीएमडी को अवगत कराया.
धनकुंडा से गोड्डा पहुंचने वाले 33 केवी ग्रिड को लेकर भी मौजूद जनप्रनिधियों ने चिंता जतायी. बताया कि बीते 22 सालों में जिले में विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिये कोई बड़ा काम नहीं किया गया.
न तो सही ढंग से तार बदले गये हैं और न ही जर्जर अन्य उपकरणों में ही कोई बदलाव किया गया. प्रतिनिधियों द्वारा सीएमडी से खराब परिपथों को दुरुस्त करने के लिये आवश्यक उपकरणों को लगाने पर जोर दिया साथ ही मॉनीटरिंग करने पर भी जोरदार ढंग से अपनी बातों को रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola