घास काटने के विवाद में मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के पिंडराहाट डूमरतरी टोला बाड़ी में घास काटने के विवाद में मारपीट हो गयी. इस घटना में चेतनारायण (48 वर्ष) व कतसरी देवी (38 वर्ष) घायल हो गयी. घायलों ने देवदांड़ थाना को मामले की जानकारी दी है. बताया कि गांव के ही सुचित यादव द्वारा मारपीट की घटना को […]
विज्ञापन
गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के पिंडराहाट डूमरतरी टोला बाड़ी में घास काटने के विवाद में मारपीट हो गयी. इस घटना में चेतनारायण (48 वर्ष) व कतसरी देवी (38 वर्ष) घायल हो गयी. घायलों ने देवदांड़ थाना को मामले की जानकारी दी है. बताया कि गांव के ही सुचित यादव द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. जबकि कतसरी देवी के साथ उसकी गोतनी पबिया देवी ने मारपीट की.
प्रभारी थाना प्रभारी प्यारेलाल ने घायलों को सदर अस्पताल भेजा. इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










