एएनएम व सहिया का रोका वेतन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई: मामला पोड़ैयाहाट के ठेमका मुर्मू की मौत का अब तक नहीं आ पायी ठेमका के मौत की जांच रिपोर्ट गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के हाथी पाथर गांव के तीन वर्षीय बालक ठेमका मुर्मू की आठ दिन पूर्व रिम्स में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गयी है. मामले में […]
विज्ञापन
कार्रवाई: मामला पोड़ैयाहाट के ठेमका मुर्मू की मौत का
अब तक नहीं आ पायी ठेमका के मौत की जांच रिपोर्ट
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के हाथी पाथर गांव के तीन वर्षीय बालक ठेमका मुर्मू की आठ दिन पूर्व रिम्स में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गयी है. मामले में अब तक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम कादल हेंब्रम तथा साहिया साथी अनिता मुर्मू से 24 घंटे का समय देते हुये स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. साथ ही दोनों कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है.
सीएस डाॅ सीके शाही के निर्देश पर पोड़ैयाहाट चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम ने यह कार्रवाई की. डाॅ पूनम ने बताया कि ऐसे सभी बच्चों की सूची तैयार कर ली गयी है जो कुपोषित हैं. बच्चों को बेड खाली होते ही भरती किया जायेगा. बताया कि अब तक 88 बच्चों का ईलाज कुपोषण केंद्र में किया गया है. इधर, ठेमका की मौत के बाद जिला प्रशासन ने रिम्स से पूरी रिपोर्ट मंगाने की बात कही थी. लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










