गोड्डा शहर में विद्युत आपूर्ति चरमरायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी गोड्डा : दो दिन से गोड्डा टाउन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमरा गयी है. विभाग मन मुताबिक विद्युत आपूर्ति कर रही है. इस कारण शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं में काफी रोष है. बदतर हो चुकी विद्युत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. गरमी में लोगों […]
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
गोड्डा : दो दिन से गोड्डा टाउन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमरा गयी है. विभाग मन मुताबिक विद्युत आपूर्ति कर रही है. इस कारण शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं में काफी रोष है. बदतर हो चुकी विद्युत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. गरमी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पावर कट की समस्या बरकरार है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहरवासियों ने उपायुक्त से विभाग व फ्रेंचाइजी पर कार्रवाई करने की मांग की है.
अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठप हो गयी है. बमुश्किल चार-पांच घंटे ही बिजली रहती है. लोगों ने बताया कि विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है. लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है.
विद्युत व्यवस्था में सुधार करने को लेकर पूर्व विधायक प्रशांत मंडल द्वारा विभाग को अल्टीमेटम दिया जा चुका है. श्री मंडल ने बताया कि विभाग की मनमानी से विद्युत व्यवस्था लचर हो गयी है. यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो पोड़ैयाहाट में नाकेबंदी कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










