यात्री बस में नाबालिग से छेड़खानी, खलासी गिरफ्तार

Updated at :16 Oct 2013 4:46 AM
विज्ञापन
यात्री बस में नाबालिग से छेड़खानी, खलासी गिरफ्तार

गोड्डा : आशीर्वाद नामक यात्री बस से पीरपैंती से नुनाजोर आ रही 12 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में बस के खलासी हेमकांत मंडल (40 वर्ष) पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित पथरगामा थाना क्षेत्र के गोरसंडा का रहनेवाला है. पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना में दर्ज प्राथमिकी […]

विज्ञापन

गोड्डा : आशीर्वाद नामक यात्री बस से पीरपैंती से नुनाजोर रही 12 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में बस के खलासी हेमकांत मंडल (40 वर्ष) पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित पथरगामा थाना क्षेत्र के गोरसंडा का रहनेवाला है. पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि भागलपुर के कटहल टोला की रहनेवाली लड़की रविवार को आशीर्वाद नाम यात्री बस पर सवार होकर अपने फुफा के घर रही थी. बस में नींद जाने के कारण वह नुनाजोर में नहीं उतर पायी. जब इसकी जानकारी बस के खलासी हेमकांत मंडल को दी, तो खलासी ने उसे रात भर रूक जाने की सलाह देकर बस में ही रात भर रोक दिया. यह कहा कि अभी रात हो गयी है, वह सुबह अपने घर जा सकती है.

इस बीच देर रात अकेला पाकर खलासी ने नाबालिग के साथ छेड़खानी करने लगा. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपित ने शादी करने का भी प्रलोभन दिया. इसके बाद बस में ही पीड़िता रोने लगी. इस बीच खलासी ने शोर मचाने पर पीड़ितो को देर रात में ही घर पहुंचाने के लिए जबरन सुनसान जगह ले जाने लगा. इस क्रम में पीड़िता किसी प्रकार से हाथ छुड़ा कर भागने में सफल रही और रौतारा दुर्गा पूजा पंडाल में भागकर शरण ली.

पूजा कमेटी के सदस्यों को उसने अपनी आपबीती सुनायी. इस मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. मामले में पुलिस ने कांड संख्या 698/13 के तहत खलासी को नामजद बनाते हुए जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola