डायरिया की चपेट में आयी महिला

Published at :05 Sep 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया की चपेट में आयी महिला

गोड्डा : जिले में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहरी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. आये दिन डायरिया के नये रोगी मिल रहे हैं. शुक्रवार को शहर के गुलजारबाग की रहने वाली 35 वर्षीय मंगनी देवी को डायरिया होने पर सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिले में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहरी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. आये दिन डायरिया के नये रोगी मिल रहे हैं. शुक्रवार को शहर के गुलजारबाग की रहने वाली 35 वर्षीय मंगनी देवी को डायरिया होने पर सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया.

गुलजारबाग निवासी विनोद यादव की पत्नी मंगनी देवी को गुरुवार की रात से ही दस्त की शिकायत हो रही है. चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.

बता दें कि डायरिया की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इस कारण डायरिया रोगी में दिन-प्रतिदिन बढोत्तरी देखी जा रही है. शहरी क्षेत्र में डायरिया नियंत्रण पखवारा के तहत जिंक व ओआरएस का वितरण सही ढंग से वितरण नहीं कराये जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola