टेंपो पैसेंजर को बाइक ने मारा धक्का, घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा नगर : गर थाना क्षेत्र के राम नगर के पास टेंपो पैसेंजर को बाइक सवार धक्का मार कर फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी रसिकलाल मुर्मू की (37) पत्नी शिवानी सोरेन टेम्पो के साथ गोड्डा बाजार की ओर जा रही थी. टेंपो के किनारे वाले सीट पर बैठी हुई थी. इस […]
विज्ञापन
गोड्डा नगर : गर थाना क्षेत्र के राम नगर के पास टेंपो पैसेंजर को बाइक सवार धक्का मार कर फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी रसिकलाल मुर्मू की (37) पत्नी शिवानी सोरेन टेम्पो के साथ गोड्डा बाजार की ओर जा रही थी. टेंपो के किनारे वाले सीट पर बैठी हुई थी.
इस क्रम में साइड लेते हुए तेज रफ्तार से जा रहा बाइक सवार महिला के पैर में धक्का मार कर भाग निकला. परिजनों द्वारा घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. चिकित्सकों की देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. सदर अस्पताल की सूचना पर नगर थाना की पुलिस द्वारा घायल महिला का फर्द बयान दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










