जागा प्रशासन, हायर सेंटर में होगा बच्चों का इलाज

Published at :04 Sep 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
जागा प्रशासन, हायर सेंटर में होगा बच्चों का इलाज

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना गांव के आदिवासी टोले की किशोरी मालोती टुडू की साहस व जज्बात की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने बाद जिला प्रशासन संवेदनशील हो गया है. एसडीओ, बीडीओ के अलावा कई अन्य पदाधिकारी मालोती टुडू व ब्रेन मलेरिया से पीड़ित उनके दोनों भाई माइकल टुडू व प्रेम टुडू से […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना गांव के आदिवासी टोले की किशोरी मालोती टुडू की साहस व जज्बात की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने बाद जिला प्रशासन संवेदनशील हो गया है. एसडीओ, बीडीओ के अलावा कई अन्य पदाधिकारी मालोती टुडू व ब्रेन मलेरिया से पीड़ित उनके दोनों भाई माइकल टुडू व प्रेम टुडू से मिलने अस्पताल पहुंचे.

नानी को पेंशन : डीसी श्री मंगला ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है. नानी को पेंशन दिया जायेगा. चावल मिल रहा है. अस्पताल में दोनों बच्चों के इलाज होने तक किशोरी मालोती स्थानीय अनाथ आश्रम में रहेगी.

बच्चों के बेहतर इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर सिविल सर्जन को हायर सेंटर में इलाज कराने का निर्देश दिया गया है. सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola