प्रभात खबर ने बच्ची को दी साइकिल

Published at :30 Aug 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर ने बच्ची को दी साइकिल

डुमरिया. डुमरिया की इस मासूम निर्भया और उसके परिवार को हौसला देने के लिए प्रभात खबर हमेशा साथ खड़ा रहा है. शनिवार को प्रभात खबर की टीम ने उसके घर जाकर उसे साइकिल भेंट की. मीडिया में यह बात सामने आयी थी कि उसके पिता साइकिल नहीं होने के कारण उसे अपनी गोद में लेकर […]

विज्ञापन
डुमरिया. डुमरिया की इस मासूम निर्भया और उसके परिवार को हौसला देने के लिए प्रभात खबर हमेशा साथ खड़ा रहा है. शनिवार को प्रभात खबर की टीम ने उसके घर जाकर उसे साइकिल भेंट की. मीडिया में यह बात सामने आयी थी कि उसके पिता साइकिल नहीं होने के कारण उसे अपनी गोद में लेकर कई किलोमीटर दूर जाकर पीएचसी में उसका इलाज करा रहे हैं.
इस कष्ट को कम करने के उद्देश्य और भविष्य में उसकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभात खबर ने यह कदम उठाया है. इससे पूर्व जब घटना के बाद निर्भया का इलाज सही से नहीं हो पाया था और उसे बिना उचित इलाज के एमजीएम से छुट्टी दे दी गयी थी, तब प्रभात खबर ने प्रशासन, निजी संस्थाओं की मदद से उसे फिर से एमजीएम अस्पताल भिजवाया और उसके इलाज की समुचित व्यवस्था करने में सहयोगी की भूमिका में रहा.
जिसके बाद उसे रिम्स रेफर किया गया, जहां एक ऑपरेशन के बाद सितंबर माह में दूसरे ऑपरेशन के लिए आने के लिए कहा गया. इस बीच में उसे रोज मरहम पट्टी करानी थी, जिसके कारण उसके पिता को उसे लेकर रोज पीएचसी जाना होता था. प्रभात खबर की अपील है कि हम सब अपनी बेटियों और बहनों की रक्षा और सुरक्षा के लिए आगे आयें और अपने राज्य को उनके लिए जन्नत बनायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola