बरसात में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2015 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : इन दिनों लगातार हो रही बारिश से जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इस कारण मलेरिया रोगियों की तादाद बढ़ रही है. सबसे ज्यादा सदर प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया रोगी मिल रहे हैं. स्थानीय स्तर पर मलेरिया रोगियों के जांच व इलाज की सुविधा रोगियों को नहीं मिल पा रही है. […]
विज्ञापन
गोड्डा : इन दिनों लगातार हो रही बारिश से जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इस कारण मलेरिया रोगियों की तादाद बढ़ रही है. सबसे ज्यादा सदर प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया रोगी मिल रहे हैं. स्थानीय स्तर पर मलेरिया रोगियों के जांच व इलाज की सुविधा रोगियों को नहीं मिल पा रही है.
मंगलवार को सदर प्रखंड के कौड़ी बहियार के 30 वर्षीय सुलेखा देवी को मलेरिया से ग्रसित होने पर सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया है. अस्पताल के बरामदे में मलेरिया रोगियों का इलाज किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ इसी प्रखंड क्षेत्र के मारखन गांव की तीन वर्षीय सुनिता मरांडी को मलेरिया होने पर इलाज के लिये अस्पताल में भरती कराया गया है. शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख में बच्ची का इलाज शुरू कर दिया गया है.मलेरिया विभाग से एमपीडब्लू कर्मियों को हटा देने के बाद मलेरिया विभाग के एसआइ, एसडब्लू, केटीएस, एमटीएस को क्षेत्र में मलेरिया व कालाजार की रोकथाम का जिम्मा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










