पेयजल के लिए आंदोलन करने का लिया निर्णय

Updated at :03 Oct 2013 2:28 AM
विज्ञापन
पेयजल के लिए आंदोलन करने का लिया निर्णय

गोड्डा : नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं की बैठक झाविमो महिला जिलाध्यक्ष बेणु चौबे के आवास पर हुई. श्रीमती चौबे ने कहा कि शांति नगर व गंगटा मुहल्ले में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है. विभाग इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है. मुहल्ले में छह चापानल बेकार पड़े […]

विज्ञापन

गोड्डा : नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं की बैठक झाविमो महिला जिलाध्यक्ष बेणु चौबे के आवास पर हुई. श्रीमती चौबे ने कहा कि शांति नगर गंगटा मुहल्ले में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है. विभाग इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है.

मुहल्ले में छह चापानल बेकार पड़े हैं. वहीं नगर पंचायत ने इस वर्ष एक भी नये चापानल का अधिष्ठापन नहीं किया है. इस कारण यहां के लोगों के समक्ष यह स्थिति है. श्रीमती चौबे ने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर पंचायत पीएचइडी विभाग के पदाधिकारी को आवेदन दिया जायेगा.

इस पर विभाग 15 दिनों में कोई पहल नहीं करता है, तो धरनाप्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर फुसमणी टुडू, चंदा हेंब्रम, सूर्यमणि टुडू, आफा देवी, कासनी देवी, सोनी रमानी, नंदवाला देवी, ज्योति झा, नीलम देवी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola