सम्मानजनक मिले मानदेय

गोड्डा : सरकार के अनदेखी से नाराज कृषक मित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में धरना–प्रदर्शन किया. सुंदरपहाड़ी प्रखंड में धरना का नेतृत्व कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष हरि हेंब्रम व सचिव अनिता हेंब्रम ने किया. उन्होंने कहा कि कृषक मित्र विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. इसके […]
गोड्डा : सरकार के अनदेखी से नाराज कृषक मित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में धरना–प्रदर्शन किया. सुंदरपहाड़ी प्रखंड में धरना का नेतृत्व कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष हरि हेंब्रम व सचिव अनिता हेंब्रम ने किया. उन्होंने कहा कि कृषक मित्र विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं.
इसके बावजूद उन्हें उचित सुविधाएं नहीं दी जा रही है. धरना के बाद कृषक मित्रों ने मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा. मौके पर कन्हैयलाल, श्याम, देवीलाल, असमी पहाड़िन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










