महिला फुटबॉल चैंपियनशीप का फाइनल छह को

गोड्डा : स्थानीय कॉलेज मैदान में छह अक्तूबर को छठा जिला महिला फुटबॉल चैंपियनशीप का फाइनल मैच खेला जायेगा. स्थानीय कस्तूरबा विद्यालय के साथ गत वर्ष की विजेता टीम होली फैमली उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट का मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा. कम्युनिटी पुलिसिंग की ओर से आयोजित मैच में विजेता व उप विजेता टीम […]
गोड्डा : स्थानीय कॉलेज मैदान में छह अक्तूबर को छठा जिला महिला फुटबॉल चैंपियनशीप का फाइनल मैच खेला जायेगा. स्थानीय कस्तूरबा विद्यालय के साथ गत वर्ष की विजेता टीम होली फैमली उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट का मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा.
कम्युनिटी पुलिसिंग की ओर से आयोजित मैच में विजेता व उप विजेता टीम के साथ सेमीफाइनल में पहुंची कस्तूरबा विद्यालय पथरगामा व रघुनाथपुर की टीम को भी पुरस्कृत किया जायेगा. जिला फुटबॉल संघ के सचिव अबुल कलाम आजाद, संयुक्त सचिव अजीत कुमार सहाय ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










