सीएम व वित्त मंत्री से मिले विधायक

Updated at :19 Sep 2013 4:01 AM
विज्ञापन
सीएम व वित्त मंत्री से मिले विधायक

गोड्डा : विधायक संजय प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री से मिलकर जिले में आइसीआइसीआइ बैंक घोटाले के मामले को रखा.श्री यादव ने बताया कि जिले में बैंक द्वारा करोड़ों की राशि का गबन व फरजीवाड़ा कर व्यवसायी के साथ किसानों को बरबाद कर दिया. श्री यादव ने यह भी कहा कि यह अबतक […]

विज्ञापन

गोड्डा : विधायक संजय प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री से मिलकर जिले में आइसीआइसीआइ बैंक घोटाले के मामले को रखा.श्री यादव ने बताया कि जिले में बैंक द्वारा करोड़ों की राशि का गबन फरजीवाड़ा कर व्यवसायी के साथ किसानों को बरबाद कर दिया. श्री यादव ने यह भी कहा कि यह अबतक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला है.

श्री यादव ने बताया कि बैंक की ओर से दिनेश अग्रवाल ने विशेष प्रमंडल व्यवसायी के द्वारा प्राथमिकी के साथ बैंक के ग्राहक किसानों की राशि की हेराफेरी करने का काम किया है. गिरफ्तार आरोपितों से अबतक विशेष जानकारी नहीं मिल पायी है.

श्री यादव ने बैंक के ग्राहकों की राशि लौटाने के साथसाथ उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को हरसंभव न्याय दिलाने का काम करेंगे. इसके लिए सरकार से लेकर सदन तक में मामला उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola