ग्राहकों ने किया हंगामा

जमा राशि वापस लौटाने की मांग गोड्डा : आइसीआइसीआइ बैंक गोड्डा शाखा में राशि के गबन व प्राथमिकी के बाद ग्राहकों में असंतोष गहराने लगा है.गुरुवार को आक्रोशित ग्राहकों ने अपनी शिकायत को लेकर हंगामा किया. इसके बाद वे बैंक के समक्ष धरना पर बैठक गये. ग्राहकों का कहना था कि बैंक ने उनकी गाढ़ी […]
जमा राशि वापस लौटाने की मांग
गोड्डा : आइसीआइसीआइ बैंक गोड्डा शाखा में राशि के गबन व प्राथमिकी के बाद ग्राहकों में असंतोष गहराने लगा है.गुरुवार को आक्रोशित ग्राहकों ने अपनी शिकायत को लेकर हंगामा किया. इसके बाद वे बैंक के समक्ष धरना पर बैठक गये. ग्राहकों का कहना था कि बैंक ने उनकी गाढ़ी कमाई जमा है. वहीं बैंक कर्मियों द्वारा धोखाधड़ी कर उनकी राशि का गबन किया जा रहा है. इस मामले में बैंक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है. ज्ञात हो कि बुधवार को भी ग्राहकों ने हंगामा किया था. इस दौरान पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था.
धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि उनका विश्वास बैंक से उठ गया है. मो कामरान, चिंपू आदि ने बताया कि बैंक के कारनामे से उनका जीना मुहाल हो गया है. बैंक यदि ग्राहकों का पैसा लौटाने में आनाकानी करती है, तो वे कामकाज प्रभावित करेंगे. इधर, हंगामा से बैंक में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










