जांच में मिला 125 बोरा सड़ा अनाज

Updated at :13 Sep 2013 4:07 AM
विज्ञापन
जांच में मिला 125 बोरा सड़ा अनाज

गोड्डा : गोड्डा व महगामा प्रखंड में अनाज सड़ने का मामला सामने आने के बाद एसडीओ गोरांग महतो ने इसकी जांच की. श्री महतो ने जांच के दौरान गोड्डा प्रखंड के गोदाम में करीब 87 बोरा अनाज सड़ने की पुष्टि की. गुरुवार को उन्होंने गोदाम का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट मांगी. अनाज पूर्व के […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा महगामा प्रखंड में अनाज सड़ने का मामला सामने आने के बाद एसडीओ गोरांग महतो ने इसकी जांच की. श्री महतो ने जांच के दौरान गोड्डा प्रखंड के गोदाम में करीब 87 बोरा अनाज सड़ने की पुष्टि की. गुरुवार को उन्होंने गोदाम का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट मांगी.

अनाज पूर्व के बीसीओ परमानंद प्रसाद द्वारा स्टॉक किया था. रिसिविंग में श्री प्रसाद द्वारा 110 क्विंटल अनाज के रिकॉर्ड की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर और भी जानकारी की मांग बीडीओ से की है. जांच के बाद संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जायेगा.

महगामा प्रखंड में आनाज सड़ने की मामले की जांच के दौरान उन्होंने 38 बोरा अनाज सड़ा पाया. बताया कि मामला काफी गंभीर है. किसी भी सूरत में कार्रवाई से बच नहीं सकते हैं. ज्ञात हो कि अनाज सड़ने की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित किये जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आयी. इसके बाद जांच के आदेश दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola