गणपती बप्पा मोरया से गूंजा गोड्डा

Updated at :10 Sep 2013 5:04 AM
विज्ञापन
गणपती बप्पा मोरया से गूंजा गोड्डा

गोड्डा : गणोश महोत्सव को लेकर सोमवार को शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. शहर के एक मात्र सरकंडा में ही गणोश उत्सव का आयोजन किया गया है. यहां प्रतिमा स्थापित कर गणपति की पूजा की गयी. दो वर्षो से मनाया जा रहा उत्सव पिछले दो वर्षो से शहर के सरकंडा चौंक स्थित मंदिर […]

विज्ञापन

गोड्डा : गणोश महोत्सव को लेकर सोमवार को शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. शहर के एक मात्र सरकंडा में ही गणोश उत्सव का आयोजन किया गया है. यहां प्रतिमा स्थापित कर गणपति की पूजा की गयी.

दो वर्षो से मनाया जा रहा उत्सव

पिछले दो वर्षो से शहर के सरकंडा चौंक स्थित मंदिर में गणोश पूजा की जा रही है. युवा समिति के सदस्य पूजा समारोह के आयोजन में पूरे तनमन से जुटे हुए हैं. वहीं पुजारी पंचानंद यजमान राजकिशोर ठाकुर के जिम्मे पूजा कार्य है.

पंडाल आकर्षक लाइटिंग

समिति सदस्यों ने बताया कि मंदिर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. करीब आठ हजार की लागत से गणोश जी की प्रतिमा स्थापित करायी गयी है. प्रतिमा के पैर के नीचे पांच चूहा बनाया गया. जिससे प्रतिमा का आकर्षण बढ़ गया है. इसके अलावा मंदिर परिसर के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है.

श्री ठाकुर ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुजारी पंचानंद द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद भगवान गणोश का दर्शन को भक्तों के लिए पट खोल दिया गया. उन्होंने बताया कि शहर सहित आसपास के दर्जनों गांव से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

अध्यक्ष बने गुड्डू ठाकुर

पूजा संचालन के लिए पूजा समिति का गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, उपाध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव राजकुमार, उपसचिव टिंकू कुमार के अलावा नीरज, छोटू, निरंजन, अनिल, रोहित आदि को शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola