टेंपो पलटने से आठ यात्री घायल

मेहरमा : थाना क्षेत्र के मेहरमा से बाराहाट जाने वाले मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गयी. इस घटना में आठ लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो मेहरमा से बाराहाट की ओर जा रही थी. उसकी गति तेज थी. इस दौरान टेंपो अनियंत्रित हो कर सड़क से 50 मीटर दूर […]
मेहरमा : थाना क्षेत्र के मेहरमा से बाराहाट जाने वाले मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गयी. इस घटना में आठ लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो मेहरमा से बाराहाट की ओर जा रही थी. उसकी गति तेज थी.
इस दौरान टेंपो अनियंत्रित हो कर सड़क से 50 मीटर दूर तालाब में जा गिरी है. इससे सिकंदर मंडल, कैलाश मंडल, अशोक मंडल, धर्मा उरांव, ज्योति हरिजन, अरुणी देवी, बाबूलाल उरांव व कैलाश मंडल जख्मी हो घायलों को मेहरमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. घायलों की हालत सामान्य है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तालाब से टेंपो को निकालने में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










