गोड्डा व्यापार मंडल के पूर्व प्रबंधक पर गबन की प्राथमिकी

Updated at :09 Sep 2013 12:52 AM
विज्ञापन
गोड्डा व्यापार मंडल के पूर्व प्रबंधक पर गबन की प्राथमिकी

गोड्डा : गोड्डा व्यापार मंडल के पूर्व प्रबंधक परमानंद प्रसाद के खिलाफ 24,76,632 रुपये सरकारी राशि के गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना में वर्तमान प्रबंधक देवराज प्रसाद के बयान में कांड संख्या 480/13 दर्ज किया गया है. क्या है मामला : श्री प्रसाद ने लिखित शिकायत में बताया कि गोड्डा व्यापार […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा व्यापार मंडल के पूर्व प्रबंधक परमानंद प्रसाद के खिलाफ 24,76,632 रुपये सरकारी राशि के गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना में वर्तमान प्रबंधक देवराज प्रसाद के बयान में कांड संख्या 480/13 दर्ज किया गया है.

क्या है मामला : श्री प्रसाद ने लिखित शिकायत में बताया कि गोड्डा व्यापार मंडल को धान क्रय करने के लिए 1,94,04,000 रुपये दिया गया था. व्यापार मंडल द्वारा धान की खरीदारी के लिए एफसीआइ (भारतीय खाद्य निगम) को 10,680 क्विंटल चावल ही मिल पाया. इसके समतुल्य धान का मूल्य 1,69,63,000 रुपये है.

बची राशि 24,76,632 रुपये के चावल की कमी हुई. एफसीआइ से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने मूल्य से कम धान की राशि के खरीदारी के लिए पूर्व प्रबंधक परमानंद प्रसाद पर जिम्मेदार ठहराते हुए गबन का आरोप लगाया गया है.

निलंबित है पदाधिकारी

मामला से पूर्व ही श्री प्रसाद को विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया था. वर्तमान प्रबंधक की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola