ओके::कालाजार से पीडि़त बच्ची की हुई पहचान

तस्वीर : 21 अस्पताल में इलाजरत नगर प्रतिनिधि, गोड्डा जिले में कालाजार का कहर जारी है. रोजाना नये कालाजार रोगियों की पहचान हो रही है. मंगलवार को पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के महुवाताड़ गांव की आठ वर्षीय काजल कुमारी की पहचान की गयी है. काजल कालाजार की चपेट में है. परिजनों ने काजल को इलाज के […]
तस्वीर : 21 अस्पताल में इलाजरत नगर प्रतिनिधि, गोड्डा जिले में कालाजार का कहर जारी है. रोजाना नये कालाजार रोगियों की पहचान हो रही है. मंगलवार को पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के महुवाताड़ गांव की आठ वर्षीय काजल कुमारी की पहचान की गयी है. काजल कालाजार की चपेट में है. परिजनों ने काजल को इलाज के लिए सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भरती कराया. काजल को स्लाइन के माध्यम से दवा दी जा रही है. बता दें कि मलेरिया विभाग की ओर से जिले में कालाजार खोज पखवारा के तहत नये-नये रोगियों की पहचान कर नयी पद्धति से इलाज किया जा रहा है. विभाग के कर्मी प्रभात कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल सहित तमाम प्रखंडों के अस्पतालों में दवा उपलब्ध करा दी गयी है. बताया कि करीब 1100 रुपये की नयी दवा की पूरी खुराक देने के बाद ही रोगी को अस्पताल से छोड़ा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










