ओके::गोड्डा बाजार में गंदगी व कूड़ा-कचरा से लोग परेशान

-दुर्गंध के कारण लोगों को बाजार से गुजरने में हो रही परेशानी-शहर के अन्य कई स्थानों पर फेंका जा रहा कूड़ा-कचरातस्वीर: 22 पुरानी बस स्टैंड के सामने फेंका गया कचरा नगर प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा बाजार के प्रमुख स्थानों पर बेधड़क कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है. बेतरतीब तरीके से कूड़ा फेंकने के कारण बाजार में लोगों […]
-दुर्गंध के कारण लोगों को बाजार से गुजरने में हो रही परेशानी-शहर के अन्य कई स्थानों पर फेंका जा रहा कूड़ा-कचरातस्वीर: 22 पुरानी बस स्टैंड के सामने फेंका गया कचरा नगर प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा बाजार के प्रमुख स्थानों पर बेधड़क कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है. बेतरतीब तरीके से कूड़ा फेंकने के कारण बाजार में लोगों को परेशानी हो रही है. शहर के मुख्य बाजार के अलावा शहीद स्तंभ के समीप, पुरानी बस स्टैंड, मेला मैदान, जनसंपर्क कार्यालय के सामने, प्राइवेट बस स्टैंड के आस-पास प्रति दिन अलग-अलग स्थानों पर कचरा फेंका जा रहा है. स्थानीय दुकानदारों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है. बावजूद नगर पंचायत कूड़ा-कचरा फेंकने वाले फुटकर दुकानदारों व स्थायी दुकानदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इस कारण बाजार का माहौल दूषित हो गया है. कूड़े-कचरे के दुर्गंध के कारण लोगों को बाजार में गुजरने में परेशानी हो रही है. ——————————दुकानदारों क ो कूड़ा-कचरा फेंकने से मना किया गया है. स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रतिदिन नप के सफाई कर्मी कचरा उठाने का कार्य करते हैं. ठेला वाले दुकानदारों को नोटिस भेजी जायेगी. -भास्कर कुमार, इंचार्ज नगर पंचायत.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










