ओके..... बसंतराय में बस पलटी, दो घायल

-घटना के बाद चालक व खलासी हुए फरार-पुलिस ने दर्ज किया घायलों का बयान -नया नगर व नरैनी के बीच हुआ हादसातसवीर: 21 दुर्घटनाग्रस्त बसप्रतिनिधि, हनवाराहनवारा थाना क्षेत्र के नया नगर व नरैनी के बीच बस पलटने से दो सवार घायल हो गये. बस भागलपुर से बसंतराय जा रही थी. घटना दिन के 11 बजे […]
-घटना के बाद चालक व खलासी हुए फरार-पुलिस ने दर्ज किया घायलों का बयान -नया नगर व नरैनी के बीच हुआ हादसातसवीर: 21 दुर्घटनाग्रस्त बसप्रतिनिधि, हनवाराहनवारा थाना क्षेत्र के नया नगर व नरैनी के बीच बस पलटने से दो सवार घायल हो गये. बस भागलपुर से बसंतराय जा रही थी. घटना दिन के 11 बजे की हैं. घायलों का नाम रामू यादव व खुशबू देवी है. रामू शाहपुर बेलडिहा का रहने वाला है. रामू को हाथ में चोट आयी है. वहीं खुशबू देवी को सिर में चोट आयी है. घटना के बाद चालक व खलासी बस छोड़ कर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस वर्षों से महगामा होते हुए भागलपुर जाती है. वाहन की गति काफी तेज होने के कारण बस अनियंत्रित होकर ही गड्ढा में जा गिरी. सूचना मिलने पर हनवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी उपेंद्र रजक ने बताया कि घायलों के फर्द बयान के आधार पर तेज गति से वाहन चलाने के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










