ओके::11 सूत्री मांगों के समर्थन में मुखिया संघ का धरना प्रदर्शन

Published at :21 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::11 सूत्री मांगों के समर्थन में मुखिया संघ का धरना प्रदर्शन

तस्वीर: 13 धरना में शामिल मुखियाप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष निरंजन पंजियारा की अध्यक्षता में मुखिया के अलावा वार्ड सदस्य शामिल हुए. अध्यक्ष श्री पंजियारा ने क हा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत संचालन […]

विज्ञापन

तस्वीर: 13 धरना में शामिल मुखियाप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष निरंजन पंजियारा की अध्यक्षता में मुखिया के अलावा वार्ड सदस्य शामिल हुए. अध्यक्ष श्री पंजियारा ने क हा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत संचालन नियमावली का शत प्रतिशत पालन करने, सरकार द्वारा घोषित ग्राम पंचायत के 29 विभागों के अधिकार ग्राम पंचायती राज को पूर्ण अधिकार देने, पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल की गणना प्रारंभ करने, वेतन भत्ता सम्मान आदि 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया. धरना के बाद मांगों का एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा गया. मौके पर मुखिया भागवत महतो, रीना देवी, जयरानी देवी, प्रयाग यादव, सोहराय महतो, गोपाल कृष्ण दास, कर्ण सिंह, रीना रानी वर्धन, ललित गंधर्व, पूर्णिमा चक्रवर्ती, सुषमा देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola