बालू घाट की बंदोबस्ती का विरोध करेंगे ढोढरी के ग्रामीण

Published at :19 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
बालू घाट की बंदोबस्ती का विरोध करेंगे ढोढरी के ग्रामीण

-बंदोबस्ती रोकने को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन-आवेदन सौंप कर ग्रामीणों जताया विरोधप्रतिनिधि,गोड्डाबालू घाट की बंदोबस्ती के विरोध में ढोढरी गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त व जिला खनन विभाग को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बालू घाट की बंदोबस्ती से होनेवाली परेशानियों को बिंदुवार बताया है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि […]

विज्ञापन

-बंदोबस्ती रोकने को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन-आवेदन सौंप कर ग्रामीणों जताया विरोधप्रतिनिधि,गोड्डाबालू घाट की बंदोबस्ती के विरोध में ढोढरी गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त व जिला खनन विभाग को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बालू घाट की बंदोबस्ती से होनेवाली परेशानियों को बिंदुवार बताया है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि ढोढरी के चिर नदी से बालू का उठाव होता है तो ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. बताया कि गांव मे सिंचाई की समस्या विकराल होती जा रही है. यहां के लोग खेती पर निर्भर है. नदी से ही पानी लेकर किसान खेती करते है. वहीं बालू उठाव होने से नदी का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि बंदोबस्ती रोके जाने के लिए खनन विभाग को दर्जनों बार आवेदन दिया गया हैं. आवेदन में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यदि घाट की बंदोबस्ती होती है तो एक चुल्लू भी पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पायेगा. जिससे किसान अन्न के एक-एक दाने को मोहताज हो जायेंगे. वहीं ग्रामीणों द्वारा अप्रैल माह में गांव के कौवा नदी के पास हुए गोलीकांड को भी बालू उठाव को लेकर रंजिस बताया था. ग्रामीणों का कहना है कि बालू घाट की बंदोबस्ती होती है तो क्षेत्र में अपराधियों का दबदबा बढ़ जायेगा. जिसका खामियाजा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ेगा. ग्रामीण अटल बिहारी, अरुण मांझी, निशी मांझी, उमेश कुमार, सुदीन यादव, राजीव कुमार, संजय साह, अर्जून साह, परसुराम मांझी सहित सैकड़ों ने बंदोबस्ती का विरोध करते हुए उपायुक्त से बंदोबस्ती पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola