संवेदक ने जबरन सात घर तोड़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

मेहरमा : प्रखंड के कसबा पंचायत अंतर्गत भल्लू गांव के ग्रामीणों ने जबरन जेसीबी मशीन से घर तोड़ने का विरोध किया है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य कर रहे संवदेक सिंदेश्वर सिंह द्वारा बगैर मापी कराये ही जबरन ग्रामीणों का घर जेसीबी लगा कर तोड़ दिया गया है. जिसका हम सभी विरोध करते […]
विज्ञापन
मेहरमा : प्रखंड के कसबा पंचायत अंतर्गत भल्लू गांव के ग्रामीणों ने जबरन जेसीबी मशीन से घर तोड़ने का विरोध किया है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य कर रहे संवदेक सिंदेश्वर सिंह द्वारा बगैर मापी कराये ही जबरन ग्रामीणों का घर जेसीबी लगा कर तोड़ दिया गया है.
जिसका हम सभी विरोध करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक के पास किसी तरह का प्रशासनिक आदेश भी नहीं है. बावजूद मनमानी करते हुए भल्लू गांव के सात घरों को तोड़ा गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में वे चुप नहीं बैठने वाले हैं. मामले को लेकर न्यायपालिका का दरवाजा खटखटायेंगे. ग्रामीण हीरालाल मंडल, पितांबर ठाकुर, मंदेश्वरी झा, रामनारायण झा, प्रकाश झा, अवध किशोर झा, विनोद कुमार मिश्र, कृष्णानंद राय ने कहा कि संवेदक के कार्यकलाप को लेकर कोर्ट से न्याय लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










