ओके ::: सदर प्रखंड में विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराज हुए डीसी

Published at :16 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: सदर प्रखंड में विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराज हुए डीसी

मनरेगा सहित बीआरजीएफ के कार्यों में तेजी लाने का निर्देशएक से अधिक बूथों पर नाम रहने पर वोटरों पर होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के सभागार में गुरुवार को विकास योजनाओं की समीक्षा उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा व उप विकासआयुक्त पवन कुमार ने की. इस दौरान विभिन्न पंचायतों मे चल रही विकास योजनाओं की धीमी […]

विज्ञापन

मनरेगा सहित बीआरजीएफ के कार्यों में तेजी लाने का निर्देशएक से अधिक बूथों पर नाम रहने पर वोटरों पर होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के सभागार में गुरुवार को विकास योजनाओं की समीक्षा उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा व उप विकासआयुक्त पवन कुमार ने की. इस दौरान विभिन्न पंचायतों मे चल रही विकास योजनाओं की धीमी गति पर डीसी ने नाराजगी जाहिर की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी श्री शर्मा ने कहा कि मनरेगा के तहत नयी योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति लें. 13 वें वित्त आयोग तथा बीआरजीएफ योजना के तहत स्वीकृत योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लायें. योजनाओं क ी स्वीकृति लेकर पंचायतों में काम शुरू करायें. वहीं इंदिरा आवास के नये स्वरूप को लेकर मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों को जानकारी दी गयी.एक से अधिक वोटर हटाये जायेंगे वोटर लिस्ट से विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद डीसी श्री शर्मा ने वोटर लिस्ट से फरजी वोटरों की पहचान कर सूची से उनका नाम हटाने का निर्देश बीएलओ को दिया. बताया कि तय अवधि में वोटर को नाम हटाये जाने के लिये विधिवत बीएलओ को सूचित नहीं करते है तो भारत निर्वाचन आयोग के आलोक में वोटरों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. श्री शर्मा ने बीएलओ को वोटर लिस्ट में वोटरों का आधार संख्या, मोबाइल नंबर को जोड़ने का निर्देश दिया. साथ ही राशन कार्ड नंबर के लिए बनाये गये प्रपत्रों में भी मोबाइल नंबर व आधार संख्या चढ़ाने को कहा. इस अवसर पर जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार, बीडीओ कंचन भुदौलिया, एमओ चंद्रभूषण लाल आदि थे…………..तसवीर: 16 निर्देश देते उपायुक्त व उपविकासआयुक्त, 17 मौजुद बीएलओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola