मवेशी व्यवसायी लूट कांड का मास्टर माइंड मो शहूल गिरफ्तार

-रविवार की रात गुप्त सूचना पर पुलिस टीम की छापा-देशी रायफल के साथ थ्री-15 कारतूस बरामद -प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दी जानकारी -अब सात की हुई है गिरफ्तारी, अब भी एक फरारतसवीर-22 एवं 23 में प्रेस वार्ता दौरान एसडीपीओ व पकड़ाया हथियार प्रतिनिधि, महगामामहगामा थाना के श्रीमतपुर-भांजपुर मार्ग में मवेशी व्यापारी से लाखों की […]
-रविवार की रात गुप्त सूचना पर पुलिस टीम की छापा-देशी रायफल के साथ थ्री-15 कारतूस बरामद -प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दी जानकारी -अब सात की हुई है गिरफ्तारी, अब भी एक फरारतसवीर-22 एवं 23 में प्रेस वार्ता दौरान एसडीपीओ व पकड़ाया हथियार प्रतिनिधि, महगामामहगामा थाना के श्रीमतपुर-भांजपुर मार्ग में मवेशी व्यापारी से लाखों की लूट का मास्टर माइंड मो शहूल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के जटावा गांव से शहूल को गिरफ्तार किया. पुलिस को शहूल के घर से लूट की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त देशी रायफल के साथ थ्री-15 कारतूस भी बरामद किया है. क्या है मामलामहगामा थाना में सोमवार को एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की पुष्टि की. कहा कि महगामा थाना कांड संख्या 30/15 के तहत 21 फरवरी 2015 को श्रीमतपुर-भांजपुर के बीच मवेशी व्यापारी के बोलेरो को रोक कर नौ की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना को लेकर एसपी के निदे्रश पर एक टीम अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी. रविवार की रात एसडीपीओं के नेत्रृत्व में पुलिस टीम जटावा गांव पहंुचकर मो शहूल अहमद को गिरफ्तार किया. श्री कुमार ने बताया कि शहूल कांड का मास्टर माइंड है. गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद राइफल का इस्तमाल लूट के दौरान किया गया था. पहले सात की गिरफ्तारी इससे पहले सात आरोपी को पुलिस गिरफ्तार ने किया है. एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. एसडीपीओ ने जल्द ही गिरफ्तार करने की बातों पर बल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










