बोआरीजोर में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम फ्लॉप

Published at :13 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
बोआरीजोर में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम फ्लॉप

सेशन साइट मेंं टीकाकरण के लिए नहीं पहंुच रहे बच्चेनगर प्रतिनिधि, गोड्डाबोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप हो गया. क्षेत्र में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर जागरूकता नहीं फैलाये जाने से सेशन साइट में बच्चे नहीं पहंुच पा रहे हैं. खासकर उपस्वास्थ्य केंद्र बड़ा केरलो के पहाड़ी क्षेत्र के सेशन साइट […]

विज्ञापन

सेशन साइट मेंं टीकाकरण के लिए नहीं पहंुच रहे बच्चेनगर प्रतिनिधि, गोड्डाबोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप हो गया. क्षेत्र में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर जागरूकता नहीं फैलाये जाने से सेशन साइट में बच्चे नहीं पहंुच पा रहे हैं. खासकर उपस्वास्थ्य केंद्र बड़ा केरलो के पहाड़ी क्षेत्र के सेशन साइट पर मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुआ है. जबकि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा के अलावा सीएस डॉ सीके शाही ने विशेष तौर पर सुंदरपहाड़ी व बोआरीजोर क्षेत्र में छूटे बच्चों को टीका लगाने का निर्देश दिया था.यूनिसेफ की टीम ने किया निरीक्षणस्वास्थ्य उपकेंद्र बड़ा के रलो के अंतर्गत यूनिसेफ की टीम ने रविवार को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण किया. इस दौरान टीम में शामिल बासुदेव पंडित व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव नेसेशन साइट धरमोटोला, चपरी बेड़ो, बड़ा चपरी, रोहड़ी, तिरील घुटू में टीकाकरण कार्य का जांच किया. टीम ने कई स्थानों पर ट ीकाकरण के क्रम में बच्चों का आरआइ कार्ड उपलब्ध नहीं पाया गया. जिनके पास आरआइ कार्ड उपलब्ध था, उसमें टीकाकरण का ब्योरा अंकित नहीं किया गया था.मात्र नौ बच्चों का टीकाकरणटीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि चपरी बेड़ो में चार, बड़ा चपरी में दो, तिरील घुटू में दो, धरमो टोला में एक बच्चे का टीकाकरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola