बीआरजीएफ की राशि में कटौती पर नाराजगी

Updated at :29 Aug 2013 3:55 AM
विज्ञापन
बीआरजीएफ की राशि में कटौती पर नाराजगी

मेहरमा : प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में बुधवार को मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ यादव ने की. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी तथा बीआरजीएफ की राशि में कटौती की जाने से नाराजगी जाहिर की. इन लोगों […]

विज्ञापन

मेहरमा : प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में बुधवार को मुखिया पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ यादव ने की.

इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी तथा बीआरजीएफ की राशि में कटौती की जाने से नाराजगी जाहिर की. इन लोगों ने कहा कि जिप सदस्यों की मनमानी के चलते बीआरजीएफ की राशि में कटौती की जा रही है. इसके बंटवारे में अनियमितता बरती गयी है.

इसको लेकर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में इंदिरा आवास विधवा पेंशन के लाभुकों का सही चयन कर लाभ पहुंचाये जाने का प्रस्ताव लिया गया. मौके पर प्रमुख शबनम देवी, उप प्रमुख मनींद्र सिंह, मुखिया महेंद्र उरांव, आरती देवी, हेमंत मंडल, सुनील साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola