ओके::शहर में बिजली व्यवस्था चरमराई

नगर प्रतिनिधि, गोड्डा इन दिनों शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. शनिवार को दिन भर बिजली नदारद रही. इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. उपभोक्ताओं ने कहा कि ठीक गरमी का मौसम आते ही बिजली विभाग की नौटंकी शुरू हो जाती है. अत्यधिक लोड का बहाना बना कर […]
नगर प्रतिनिधि, गोड्डा इन दिनों शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. शनिवार को दिन भर बिजली नदारद रही. इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. उपभोक्ताओं ने कहा कि ठीक गरमी का मौसम आते ही बिजली विभाग की नौटंकी शुरू हो जाती है. अत्यधिक लोड का बहाना बना कर विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति कम कर दी जाती है. ऊमस भरी गरमी में खासतौर पर बिजली नहीं रहने से छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. शहर के लोगों में भीम कुमार, मुकेश कु मार, प्रीतम कुमार, अंशु कुमार, मनोज कुमार आदि ने बदतर बिजली व्यवस्था को लेकर उपायुक्त से नियमित बिजली देने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










