पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय में नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधा

Published at :12 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय में नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधा

तस्वीर: 26 बीमार छात्रा को स्कूल से ले जाते अभिभावकप्रतिनिधि, पथरगामा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है. 10 वीं कक्षा की छात्रा शोभा कुमारी व अंजू कुमारी को घाव हो गया है. इस कारण दोनों काफी परेशान हैं. छात्राओं ने कई बार इलाज के […]

विज्ञापन

तस्वीर: 26 बीमार छात्रा को स्कूल से ले जाते अभिभावकप्रतिनिधि, पथरगामा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है. 10 वीं कक्षा की छात्रा शोभा कुमारी व अंजू कुमारी को घाव हो गया है. इस कारण दोनों काफी परेशान हैं. छात्राओं ने कई बार इलाज के लिए स्कूल प्रबंधन से गुहार लगायी. लेकिन विद्यालय की वार्डन व शिक्षिकाओं ने बच्ची का इलाज नहीं कराया. बताया जाता है कि शोभा कुमारी व अंजू कुमारी के पैर व बांह में घाव हो गया है. दोनों छात्राओं ने अपने अभिभावकों को सूचना देकर विद्यालय बुलाया. चरका निवासी अभिभावक बाबूलाल मंडल छात्रा शोभा कुमारी को व तेला गांव निवासी अभिभावक नारायण महतो छात्रा अंजू कुमारी को इलाज के लिए अपने साथ शनिवार को घर ले गये. अभिभावकों ने कहा कि प्राइवेट स्तर पर बच्ची का इलाज करायेंगे. इस संबंध में स्कूल की वार्डन बिजली कुमारी ने कहा कि दो माह पूर्व विद्यालय में स्वास्थ्य कर्मी आये थे. दो माह से स्वास्थ्य कर्मी विद्यालय नहीं आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola