ओके::ललमटिया में दो हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

-ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम हुई सक्रिय-ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील कीतस्वीर: 22 से 24 तक विचरन करता हाथी, पीछे-पीछे ग्रामीणप्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर वन क्षेत्र के ललमटिया में शनिवार को दो हाथी प्रवेश कर गया. इस कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है. हालांकि ग्रामीणों ने हाथियों को खदड़ने का भी प्रयास […]
-ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम हुई सक्रिय-ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील कीतस्वीर: 22 से 24 तक विचरन करता हाथी, पीछे-पीछे ग्रामीणप्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर वन क्षेत्र के ललमटिया में शनिवार को दो हाथी प्रवेश कर गया. इस कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है. हालांकि ग्रामीणों ने हाथियों को खदड़ने का भी प्रयास किया. बताया जाता है कि साहिबगंज के जंगल की ओर से आये दोनों हाथी राजमहल परियोजना के बारूद घर के जंगल के पास विचरण कर रहे हैं. शनिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों हाथियों ने साहिबगंज के जंगल के रास्ते एमजीआर बारूद घर के आस-पास भ्रमण करते हुए ललमटिया जंगल में प्रवेश कर गये हैं. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई. वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को हाथी के आतंक से बचने के लिए कई हिदायतें भी दी हैं. ग्रामीणों को हाथियों को नहीं छेड़ने की हिदायत दी है. वहीं ललमटिया जंगल के आस-पास के ग्रामीणों को देशी दारू नहीं बनाने की नसीहत दी गयी है. वन रक्षी के नेतृत्व में बनी टीमरेंजर रामचंद्र पासवान ने बताया कि हाथी को घने जंगल में खदेड़ने के लिए वन रक्षी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में छह सदस्यीय हाथी भगाने वाली टीम को चौकसी में लगा दिया गया है. रात में टीम द्वारा दोनों हाथी को घने जंगल की ओर खदेड़ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










