ओके::जहर खा कर युवती ने की खुदकुशी, यूडी केस दर्ज

प्रतिनिधि, हनवारामहगामा थाना क्षेत्र के लौंगाय पश्चिमी टोला में शुक्रवार की देर रात एक 18 वर्षीय युवती नुरेशा खातून ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली. महगामा पुलिस को मामले की जानकारी शनिवार की सुबह दी गयी. पुलिस ने घर पहुंच कर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पिता […]
प्रतिनिधि, हनवारामहगामा थाना क्षेत्र के लौंगाय पश्चिमी टोला में शुक्रवार की देर रात एक 18 वर्षीय युवती नुरेशा खातून ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली. महगामा पुलिस को मामले की जानकारी शनिवार की सुबह दी गयी. पुलिस ने घर पहुंच कर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पिता इश्तेहाक मंसूरी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. बयान में मृतका के पिता ने बताया कि रात में विषैला पदार्थ खाने से लड़की की जान चली गयी. हालांकि लड़की ने जहर क्यों खाया अब तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










