अज्ञात बीमारी से 14 पशुओं की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2015 12:21 PM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया ग्राम में अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत हो रही है. बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. करीब एक माह से अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मोतिया के पशुपालक महेश पंडित का […]
विज्ञापन
गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया ग्राम में अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत हो रही है. बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. करीब एक माह से अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मोतिया के पशुपालक महेश पंडित का एक बछड़ा गुरुवार की रात में अज्ञात बीमारी से मर गया.
जबकि अन्य दिनों में पशुपालक मंदे यादव की एक गाय, हलधर पंजियारा का एक बछड़ा, कुलो यादव का एक गाय, शंभु यादव का एक बछड़ा व एक बाछी, चिलो यादव का बाछी व बछड़ा, सुधीर यादव का बछड़ा, महाराणा पासवान का एक बछड़ा, दशरथ यादव व शंकर पासवान एक बछड़ा, जोगी मंडल का एक बछड़ा, गंगाधर मांझी का एक जोड़ा बैल, घनश्याम मंडल का एक बछड़ा, सीताराम मांझी का एक पशु अज्ञात बीमारी से मर चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










