बाल्हाजोर गांव में अगलगी की घटना में आठ घर जल कर राख

बोआरीजोर : बाघमारा पंचायत अंतर्गत बाल्हाजोर गांव में अगलगी की घटना में आठ घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्र म में बैजू हेंब्रम के घर आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अन्य सात घरों को भी अपने चपेट में ले लिया. […]
बोआरीजोर : बाघमारा पंचायत अंतर्गत बाल्हाजोर गांव में अगलगी की घटना में आठ घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्र म में बैजू हेंब्रम के घर आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अन्य सात घरों को भी अपने चपेट में ले लिया.
घटना में बैजू हेंब्रम के अलावा बहामयी मुर्मू, तालामय हेंब्रम, होपनमय हांसदा, ताला हेंब्रम, शंकर किस्कू, साल्गो हेंब्रम, बड़का किस्कू के घर जल गये. अगलगी की इस घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है. घर में रखे अनाज, कपड़े, सामान, बरतन, खटिया, बिस्तर सहित पूरा घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया.
कर्मचारी को गांव भेजा गया है. क्षति पूर्ति का आकलन कर पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिया जायेगा. -विजय प्रकाश मरांडी, बीडीओ बोआरीजोर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










