दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट बंका के दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने आरोपियों को गिरफ्तार की मांग करते हुए एसपी देवेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगायी. पीड़िता ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 77/15 का हवाला देते हुए बताया कि कांड के आरोपी पंकज यादव, सुभाष मंडल, श्रवण मंडल, मधुसुदन मंडल को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट बंका के दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने आरोपियों को गिरफ्तार की मांग करते हुए एसपी देवेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगायी. पीड़िता ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 77/15 का हवाला देते हुए बताया कि कांड के आरोपी पंकज यादव, सुभाष मंडल, श्रवण मंडल, मधुसुदन मंडल को गिरफ्तार किये जाने की मांग एसपी से की हैं.
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पंकज यादव ने सात नवंबर को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. चाकू का भय दिखाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया. गांव में हुई पंचायती में मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया. पीड़िता ने एसपी से फरियाद करते हुए यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है. जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है. पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार की मांग पीड़िता ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










