मिलेगा उचित मुआवजा गांवों में लायेंगे खुशहाली : मुख्यमंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2015 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा में आपदा प्रभावित गांवों का मुख्यमंत्री ने किया दौरा, बोले गोड्डा : आंधी-पानी से गोड्डा में आयी भारी तबाही के नौ दिन बाद पीड़ितों का दु:ख-दर्द बांटने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को गोड्डा पहुंचे. हेलीकॉप्टर से दिन के करीब 11:30 बजे यहां पहुंचते ही आपदा प्रभावित गांवों के दौरा पर निकल गये. […]
विज्ञापन
गोड्डा में आपदा प्रभावित गांवों का मुख्यमंत्री ने किया दौरा, बोले
गोड्डा : आंधी-पानी से गोड्डा में आयी भारी तबाही के नौ दिन बाद पीड़ितों का दु:ख-दर्द बांटने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को गोड्डा पहुंचे. हेलीकॉप्टर से दिन के करीब 11:30 बजे यहां पहुंचते ही आपदा प्रभावित गांवों के दौरा पर निकल गये. ककना गांव के मंदिर के पास मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित गांवों के लोगों की समस्या को सुनी.
लोगों ने बताया कि आंधी-पानी ने उनका घर को उजाड़ दिया. फसल बरबाद हो गयी. इसके बाद दियारा, बिसाहा, रूपूचक तथा मंडलटोला के लोगों से भी मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा अविलंब आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिये. श्री दास ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए विशेष तौर पर पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान बीपीएल परिवार के लिए 70 हजार का इंदिरा आवास मिलेगा.
भ्रष्टाचार से नहीं होगा कोई भी समझौता
श्री दास ने कहा कि सरकार किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी. इसी माह सीएम सेल का गठन किया जायेगा, जिसमें किसी भी तरह की शिकायत ली जायेगी. 24 घंटे में कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










