राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगी प्रिया व निशा

Updated at :28 Aug 2013 2:50 AM
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगी प्रिया व निशा

गोड्डा : शहर के प्लस टू विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए बालिका उच्च विद्यालय, गोड्डा की छात्र प्रिया कुमारी व कस्तूरबा विद्यालय, मेहरमा की छात्र निशा प्रवीण का चयन किया गया. सेमिनार में निर्णायक की भूमिका प्लस टू […]

विज्ञापन

गोड्डा : शहर के प्लस टू विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए बालिका उच्च विद्यालय, गोड्डा की छात्र प्रिया कुमारी कस्तूरबा विद्यालय, मेहरमा की छात्र निशा प्रवीण का चयन किया गया.

सेमिनार में निर्णायक की भूमिका प्लस टू विद्यालय के सहायक शिक्षक माधव चंद्र चौधरी शिक्षक उदयकांत सिंह ने निभायी.

छात्र ने प्रस्तुत किये मॉडल

छात्र प्रिया निशा ने अपनेअपने मॉडल की प्रस्तुति चयनकर्ताओं के समक्ष की. छात्र द्वारा संबंधित विषय और मॉडल पर विस्तार से बताया गया तथा उसकी उपयोगिता की जानकारी दी. मौके पर मार्गदर्शिका अलका रानी उर्मिला किस्कू मौजूद थीं.

चयनित प्रतिभागी जायेंगे रांची

चयनकर्ता श्री चौधरी श्री सिंह ने बताया कि चयनित दोनों छात्राएं रांची जायेंगी. रांची जिला स्कूल के सभागार में 30 31 अगस्त को बिडला औद्योगिक संग्राहलय, भारत सरकार कोलकाता के तत्वावधान में होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी.

सेमिनार में मॉडल प्रस्तुत कर 100 अंक की होने वाली परीक्षा में शामिल होंगी. साथ ही जन सहयोग मुद्दे चुनौती विषय पर अपनी बातों को रखेंगी. छात्राओं के साथ एकएक मार्गदर्शिका डीइओ कार्यालय से एक प्रतिनिधि 28 अगस्त की शाम रांची के लिए रवाना करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola