ओके::दिहाड़ी मजदूर की संदेहास्पद मौत

–यूडी केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटीतस्वीर: 01 विलाप करती पत्नी रूबी देवी व अन्य महिलाएं, 02 बयान लेती पुलिसनगर प्रतिनिधि, गोड्डा मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरलाल टोला में दिहाड़ी मजदूर कुंदन कुमार (28 वर्ष) की संदेहास्पद मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूर मंगलवार को रोजाना की तरह गोड्डा बाजार कमाने गया था. वह […]
–यूडी केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटीतस्वीर: 01 विलाप करती पत्नी रूबी देवी व अन्य महिलाएं, 02 बयान लेती पुलिसनगर प्रतिनिधि, गोड्डा मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरलाल टोला में दिहाड़ी मजदूर कुंदन कुमार (28 वर्ष) की संदेहास्पद मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूर मंगलवार को रोजाना की तरह गोड्डा बाजार कमाने गया था. वह गोड्डा शिवपुर मुहल्ले के टारजन मार्बल हाउस में काम करता था. प्रत्येक शाम मजदूरी के बाद अपने घर हरलाल टोला लौट जाया करता था. मंगलवार की शाम भी मजदूरी के बाद अपने घर लौटने पर पेट में दर्द की शिकायत कह कर घर में सोने चला गया. कुंदन ने रात का खाना भी नहीं खाया. देर रात अचानक ज्यादा पेट दर्द होने पर कुंदन ने घरवालों को आवाज लगायी. परिजनों की नींद खुली तो कुंदन को उल्टी करते देख आनन-फानन में गोड्डा सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में कुंदन ने दम तोड़ दिया. उसका इलाज अस्पताल के चिकित्सक डॉ डीके चौधरी कर रहे थे. मजदूर की असमय मौत पर उसकी पत्नी रूबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. आशंका जतायी जा रही है मजदूर के पेट में कोई जहरीला पदार्थ हो. अस्पताल में अवर निरीक्षक जय श्री बानरा व एएसआइ एसएम सोय ने भी मजदूर कुंदन की मौत को लेकर परिजनों से पूछताछ की. …………………………………….पिता का फर्द बयान लिया गया है. इस मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है. विष पान की संभावना है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.- एसएम सोय, एएसआइ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










