ओके::आरोपित को मिले कड़ी सजा:वेणु

गोड्डा. नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ले में हुई बच्ची की हत्या से आहत वार्ड पार्षद सह झाविमो नेत्री वेणु चौबे ने घटना को जघन्य बताया है. वेणु चौबे ने कहा कि इससे मानवता शर्मसार हुई है. परिजन ने ही घटना को अंजाम दिया है. इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. श्रीमती चौबे ने पुलिस […]
गोड्डा. नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ले में हुई बच्ची की हत्या से आहत वार्ड पार्षद सह झाविमो नेत्री वेणु चौबे ने घटना को जघन्य बताया है. वेणु चौबे ने कहा कि इससे मानवता शर्मसार हुई है. परिजन ने ही घटना को अंजाम दिया है. इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. श्रीमती चौबे ने पुलिस अधीक्षक से आरोपित चाचा को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. कहा कि आरोपित को सख्त से सख्त सजा मिली चाहिए. ताकि समाज में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो. श्रीमती चौबे ने कहा कि घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाये कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










