1.95 लाख की ठगी

Updated at :18 Aug 2013 1:25 AM
विज्ञापन
1.95 लाख की ठगी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक स्तंभ के समीप सरकारी दुकान आवंटित करने का झांसा देकर मो इकबाल नामक व्यक्ति से 1.95 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध बसंतराय थानांतर्गत असनबनी, पोस्टमार्टम रोड निवासी मो इकबाल ने मो सहमुल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि […]

विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक स्तंभ के समीप सरकारी दुकान आवंटित करने का झांसा देकर मो इकबाल नामक व्यक्ति से 1.95 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध बसंतराय थानांतर्गत असनबनी, पोस्टमार्टम रोड निवासी मो इकबाल ने मो सहमुल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.

प्राथमिकी में बताया गया है कि पांच वर्ष पूर्व अशोक स्तंभ के सामने सयुब आलम का दुकान था. जिसमें वह बैग की दुकान चला रहे थे. मो आलम से दुकान को किराये पर लिया था. समयावधि पूरी होने पर दुकान के मालिक ने दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया. यह भी बताया कि मो सहमुल दुकान के मालिक मो आलम के यहां आताजाता था.

एक दिन मो सहमुल ने कहा कि यदि दो लाख रुपये उसे दिया जाये, तो दुकान में कारोबार कर सकता है. इस पर मो इकबाल ने मो सहमुल को दो लाख रुपये दिये, जो आज तक वापस नहीं दिया गया. पंचायती के फैसले के विरोध में आरोपित द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. नगर थाना में इसको लेकर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola