एक ही रात तीन घरों में चोरी

ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत के कमराचक गांव में दो घरों में अज्ञात चोरों सेंधमारी कर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गया. रविवार की रात विंध्येश्वरी शुक्ला व निर्मल दास के आवास में चोर घुसे. घर के पिछले हिस्से से प्रवेश कर विध्येश्वरी शुक्ला के घर में रखे नकदी पांच हजार रुपये व […]
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत के कमराचक गांव में दो घरों में अज्ञात चोरों सेंधमारी कर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गया. रविवार की रात विंध्येश्वरी शुक्ला व निर्मल दास के आवास में चोर घुसे.
घर के पिछले हिस्से से प्रवेश कर विध्येश्वरी शुक्ला के घर में रखे नकदी पांच हजार रुपये व चांदी के जेवर की चोरी कर ली. पुलिस को सूचना मिलने पर गांव में देर तक तहकीकात कर श्री शुक्ला के वस्त्र आदि को बहियार से बरामद किया. वहीं मिश्रगंगटी पंचायत के मिश्रगंगटी गांव में भी अज्ञात चोरों ने सुनील ठाकुर के घर सोना व चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










