मोकलचक धाम विषहरी स्थान के पुजारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Updated at :02 Aug 2013 3:34 AM
विज्ञापन
मोकलचक धाम विषहरी स्थान के पुजारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के मोकलचक धाम के विषहरी स्थान के पुजारी बिहारी सिंह पर इलाज के नाम पर रह रही 38 वर्षीय महिला ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. बाबा पर झाड़–फूंक करने के एवज में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. घटना बुधवार के रात की है. घटना को […]

विज्ञापन

गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के मोकलचक धाम के विषहरी स्थान के पुजारी बिहारी सिंह पर इलाज के नाम पर रह रही 38 वर्षीय महिला ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. बाबा पर झाड़फूंक करने के एवज में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. घटना बुधवार के रात की है.

घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर बसंतराय थाना प्रभारी को पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का बयान 164 तहत दर्ज किया गया है. आरेापी बाबा बिहारी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बसंतराय थाना में कांड संख्या 50/13 के तहत दुष्कर्म के इस मामले में बाबा बिहारी सिंह, जुनो सिंह कुलो सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित महिला दांडे पसई गांव की रहनेवाली है. बताया जाता है कि महिला बाबा से इलाज के लिये मोकलचक धाम मंदिर परिसर में अस्थायी रूप से रह रही थी. साथ ही घुमघुम कर अपनी आजीविका चला रही थी.

गिरफ्तारी का विरोध : इधर बाबा की गिरफ्तारी की खबर सुन कर बसंतराया थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग नगर थाना पहुंच कर बाबा के पक्ष में अपनी बातों को रखा. वहीं बाबा के दर्शन के लिये पहुंचे लोगों ने कहा कि बाबा मोकलचक धाम स्थित विषहरीधाम की प्रसिद्धि दूरदूर तक है.

पंजाब, हरियाणा कटिहार से आये लोगों का इलाज झाड़फूंक के माध्यम से बाबा करते हैं. गंभीर रोग से पीड़ित रोगियों का इलाज बाबा के धाम पर आसानी से कम खर्च में होता है.

मामला जमीन से जुड़ा : बाबा

दूसरी ओर बाबा ने कहा कि मामला जमीन से जुड़ा है. भाजपा नेता दुखमोचन चौधरी द्वारा दिये गये जमीन पर वह रह रहे थे. जमीन विवाद को लेकर ही महिला को ढाल बनाकर मामला दर्ज किया गया है. आरोप सरासर मनगढंत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola