सड़क हादसा में एक घायल, रांची रेफर

Published at :20 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसा में एक घायल, रांची रेफर

तस्वीर: 10 घायल नंदलाल यादवनगर प्रतिनिधि,गोड्डानगर थाना क्षेत्र के डीआरडीए-असनबनी मार्ग पर सड़क हासदा में नंदलाल यादव (45) वर्ष घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से प्राइवेट बस स्टैंड पर उतरने के बाद सड़क पर कर रहे नंदलाल यादव को तेज रफ्तार से जा रहा साइकिल ने ठोकर मार दिया. घटना में उनका […]

विज्ञापन

तस्वीर: 10 घायल नंदलाल यादवनगर प्रतिनिधि,गोड्डानगर थाना क्षेत्र के डीआरडीए-असनबनी मार्ग पर सड़क हासदा में नंदलाल यादव (45) वर्ष घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से प्राइवेट बस स्टैंड पर उतरने के बाद सड़क पर कर रहे नंदलाल यादव को तेज रफ्तार से जा रहा साइकिल ने ठोकर मार दिया. घटना में उनका दाया पैर की हड्डी टूट गयी. दुर्घटना स्थल पर खड़े टाइगर मोबाइल के जवान उमेश सिंह व झारखंड गृहरक्षा वाहिनी के प्रदेश संगठन सचिव सिकंदर यादव ने घायल अवस्था में नंदलाल यादव को तुरंत सदर अस्पताल पहंुचाया. दोपहर में घायल के एक्स-रे होने के बाद पैर की हड्डी टूटने की रिपोर्ट आने पर चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया. अस्पताल में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के पीए देवेंद्र पंडित ने बताया कि घायल को रांची भेजा जा रहा है. नंदलाल यादव ने बताया कि वे मूलत: पोड़ैयाहाट प्रखंड के जगरनाथपुर के रहने वाले हैं. रांची निजी काम से गये थे. लौटने के दौरान दुर्घटना हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola