ओके::ठंड से विद्युत सब स्टेशन कर्मी की हालत बिगड़ी

– मांग करते रहे अलाव की जू तक नहीं रेगा प्रशासन के कानों पर- प्रतिनिधि, महगामामहगामा विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत कर्मी भानु कुमार की हालत ठंड से खराब हो गयी है. मंगलवार को साढ़े चार बजे ड्यूटी के दौरान कर्मी की हालत ठंड से बिगड़ गयी. अविलंब उसे महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया […]
– मांग करते रहे अलाव की जू तक नहीं रेगा प्रशासन के कानों पर- प्रतिनिधि, महगामामहगामा विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत कर्मी भानु कुमार की हालत ठंड से खराब हो गयी है. मंगलवार को साढ़े चार बजे ड्यूटी के दौरान कर्मी की हालत ठंड से बिगड़ गयी. अविलंब उसे महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. तब कहीं जा कर भानु की जान बच पायी है.भानु सदर प्रखंड गोड्डा के कस्बा गांव का रहने वाला बताया जाता है. ड्यूटी के दौरान महगामा विद्युत सब स्टेशन में था. इलाज कर रहे डॉ नुरूल हक ने बताया कि ठंड के कारण मरीज की हालत खराब थी. इलाज के बाद कर्मी के हालत में सुधार है. वहीं एसडीओ एस के सिंह ने बताया कि ठंड के कारण कर्मी की हालत खराब थी. अब ठीक है.मांग के बाद भी प्रशासन ने नहीं उपलब्ध कराया अलावग्रामीणों द्वारा प्रशासन से लगातार अलाव की मांग की जाती रही लेकिन प्रशासन खानापूर्ति में लगा रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण लोग जान जोखिम में डाल जीने को विवश है. अगर प्रशासन को इतनी ही चिंता होती तो आज ये स्थिति न होती. ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रखंड प्रशासन भी लापरवाह है. प्रखंड स्तर पर भी किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










