इलाज के अभाव में युवक की मौत

-आर्थिक तंगी ने कालू की ले ली जान- पैसे के अभाव में नहीं हो सका बेहतर इलाजपोड़ैयाहाट. मंगलवार को अहले सुबह पोड़ैयाहाट निवासी कैंसर पीडि़त विनोद दता उर्फ कालू की मौत हो गयी. पिछले डेढ़ वर्षों से कालू मुंह के कैंसर से पीडि़त था. उसकी मौत होने से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट […]
-आर्थिक तंगी ने कालू की ले ली जान- पैसे के अभाव में नहीं हो सका बेहतर इलाजपोड़ैयाहाट. मंगलवार को अहले सुबह पोड़ैयाहाट निवासी कैंसर पीडि़त विनोद दता उर्फ कालू की मौत हो गयी. पिछले डेढ़ वर्षों से कालू मुंह के कैंसर से पीडि़त था. उसकी मौत होने से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद मुंबई की एमएच अस्पताल में इलाज कराया गया. उसके बाद जमशेदपुर जिला के मेहरा बाबू मेमोरियल अस्पताल में इलाज हुआ. लेकिन स्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ. अंत में बेहतर इलाज के अभाव में कालू ने दम तोड़ दिया. परिजनों का रो-रो कर है बुरा हालकालू की मौत के बाद उसकी पत्नी विजोला देवी, दो पुत्र विशाल कुमार व सचिन कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पत्नी विजोला ने बताया कि कालू अखबार बेच कर किसी तरह परिवार की परवरिश कर रहा था. उसकी मौत के बाद परिवार के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है.—————————–” परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. आर्थिक सहायता सरकारी प्रावधान के तहत दिलाया जायेगा.”-प्रदीप यादव, विधायक पोड़ैयाहाट.—————————–”दुख की घटना में परिवार वालों के साथ हैं. बीडीओ से बात कर सरकारी सहायता दिलाया जायेगा.”-प्रशांत कुमार, पूर्व विधायक पोड़ैयाहाट.————————-” पारिवारिक लाभ व विधवा पेंशन योजना के तहत मृतक के परिवार को लाभ दिया जायेगा.”-कुमार अभिषेक सिंह, बीडीओ पोड़ैयाहाट……………तस्वीर: 09 युवक की मौत पर विलाप करते परिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










