स्वास्थ्य कर्मियों को दी गयी राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन की जानकारी

Published at :16 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों को दी गयी राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन की जानकारी

नगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर पीएचसी परिसर में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. सिविल सर्जन डॉ सीके शाही व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ राम प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गोड्डा जिले के प्रखंडों में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से घर-घर […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर पीएचसी परिसर में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. सिविल सर्जन डॉ सीके शाही व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ राम प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गोड्डा जिले के प्रखंडों में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से घर-घर जाकर कुष्ठ पीडि़त रोगियों की पहचान करना है. मुख्य तौर पर गोड्डा सदर, बोआरीजोर, पथरगामा, संुदरपहाड़ी, महागामा व पोड़ैयाहाट प्रखंड को मिलाकर कुल 166 स्वास्थ्य उपकेंद्र के अंतर्गत कुष्ठ रोगी पहचान अभियान कार्यक्रम के तहत रोगियों को चिह्नित किया जायेगा. इस कार्य के लिए सभी प्रखंडों की एएनएम, स्वास्थ्य कार्यक र्ता व सहिया को कुष्ठ से संबंधित जानकारी दी जा रही है. कुष्ठ के लक्षण व उपचार का प्रशिक्षण दिया गया है. मौके पर डीएनटी संजय कुमार मिश्रा, विश्वनाथ पंडित सहित दर्जनों एएनएम व स्वास्थ्य क र्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola