सड़क दुर्घटना में दो युवक, एक रेफर

तस्वीर: 05 दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाईिकल, 06 व 07 घायल युवकप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय हरिपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग के हरिपुर व डोय के बीच अनियंत्रित मोटरसाइकिल के दुर्घटना ग्रस्त होने से युवक शैलेंद्र सोरेन व […]
तस्वीर: 05 दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाईिकल, 06 व 07 घायल युवकप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय हरिपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग के हरिपुर व डोय के बीच अनियंत्रित मोटरसाइकिल के दुर्घटना ग्रस्त होने से युवक शैलेंद्र सोरेन व जिच्छू सोरेने गंभीर रूप से घायल हो गये. विधायक अशोक भगत की मदद से घायलों को मेहरमा सीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया गया. चिकित्सक राकेश कुमार ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक शैलेंद्र सोरेन को तुरंत चिकित्सक द्वारा भागलपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बाइक से दोनों युवक बाराहाट बाजार से लौट कर घर सियारडीह जा रहे थे. युवक पैसन प्लस वाहन से जा रहे थे. वाहन में नंबर अंकित है. पर पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. मेहरमा थाना पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है.—————————-” दुर्घटना की जांच की जा रही है, वाहन को जब्त कर लिया गया है.”-ब्रिज कुमार सिन्हा, थानेदार मेहरमा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










