बिजली चोरी में तीन पर प्राथमिकी

गोड्डा कोर्ट. बिजली विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार सिंह ने टोका लगा कर बिजली चोरी करने को लेकर नगर थाना में तीन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 21/15 में कदवा टोला के मंजू देवी, गंगटा खुर्द के कृष्ण कुमार झा एवं सरकंडा के रामचंद्र सिंह नामजद हैं. प्राथमिकी के अनुसार 13 […]
गोड्डा कोर्ट. बिजली विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार सिंह ने टोका लगा कर बिजली चोरी करने को लेकर नगर थाना में तीन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 21/15 में कदवा टोला के मंजू देवी, गंगटा खुर्द के कृष्ण कुमार झा एवं सरकंडा के रामचंद्र सिंह नामजद हैं. प्राथमिकी के अनुसार 13 जनवारी 2014 को छापेमारी टीम बना कर जब छापेमारी की गयी तो मंजू देवी के मकान में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी. जबकि 28991 रुपया बकाया रहने के कारण उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. वहीं गंगटा खुर्द के कृष्ण कु मार झा के मकान में सविता झा के नाम से विद्युत कनेक्शन 17385 रुपया बकाया रहने के कारण काट दिया गया था. बावजूद टोका लगाकर बिजली जलायी जा रही थी. सरकंडा में भी रामचंद्र सिंह का बिजली कनेक्शन 22610 रुपया बकाया रहने के कारण कटा था. लेकिन वहां पर भी बिजली चोरी की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










